तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, डॉ. महेंद्र देव के साथ सड़कों पर दिखे सैकड़ों कार्यकर्ता।
फतेहगंज पूर्वी। नगर में मंगलवार को मंडल भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। स्टेशन रोड से शुरू हुई यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रबल दावेदार एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव भी अपने काफिले और सैकड़ों समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल हुए।
फरीदपुर विधानसभा के पूर्व विधायक डॉक्टर प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के सुपुत्र ईशान ग्वाल भी अपने समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा शुरू होते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। डॉ. महेंद्र देव ने कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा में सहभागिता की। रास्ते में उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर संवाद भी किया। तिरंगा यात्रा स्टेशन रोड से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों और प्रमुख चौराहों से होते हुए घूमकर रोड पर पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस स्टेशन रोड पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
यात्रा के दौरान तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारों से नगर का माहौल देशभक्तिमय हो गया। डॉ. महेंद्र देव के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में खासा उत्साह दिखाई दिया। उनकी सक्रिय भागीदारी को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गईं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा के मनदीप मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष महेश राठौर, , भाजपा नेता जवाहरलाल, छत्रपाल सिंह दिवाकर, नवीन शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, पंकज अग्रवाल, गौरव गुप्ता, पवन राज मिश्रा, स्वतंत्र देव शर्मा,बिलपुर प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रकाश मिश्रा, विशाल गुप्ता, विपिन दीक्षित सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थाना फतेहगंज पूर्वी प्रभारी राजकुमार सिंह,कस्बा इंचार्ज लक्ष्मी नारायण सिंह, अपनी फोर्स के साथ मौजूद रहे