वजीरगंज के दिव्यांग आश्रम में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वजीरगंज के दिव्यांग आश्रम में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

Saturday, August 15, 2026 | August 15, 2026 Last Updated 2026-08-15T14:23:39Z
    Share
वजीरगंज के दिव्यांग आश्रम में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

वजीरगंज। बदायूं जिले की नगर पंचायत वजीरगंज स्थित दिव्यांग आश्रम में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुनीरा सिंह गौर ने पहुंचकर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रभक्ति गीतों ने पूरे आश्रम परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी वजीरगंज अश्विनी कुमार सिंह भी पुलिस स्टाफ के साथ दिव्यांग आश्रम पहुंचे। उन्होंने आश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां रह रहे दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। थाना प्रभारी ने बच्चों के बीच फल मिठाई का वितरण किया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

थाना प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पुलिस टीम के आश्रम पहुंचने से बच्चों और आश्रम के पदाधिकारियों में भी उत्साह नजर आया।
इस मौके पर आश्रम के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने थाना प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह एवं पुलिस स्टाफ का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 उन्होंने आश्रम पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाने और मिठाई वितरित करने के लिए थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और राष्ट्रप्रेम के नारों से आश्रम का वातावरण भावुक एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।

 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिव्यांग बच्चों को अपनेपन और सम्मान का एहसास कराने वाला यह कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि दिव्यांग बच्चों की खुशियों और सम्मान के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close