-----------------
संवाददाता नेत्रपाल सिंह
-----------------
बहजोई: बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पवन कुमार जैन, चेयरमैन, बीएमबीएल जैन ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं देश के वीरों के प्रति सम्मान की भावना को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा राष्ट्र की रक्षा के संकल्प के उद्घोष से वातावरण को जोश और राष्ट्रभक्ति से भर दिया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान करने, अपने गुरुओं का आदर करने, राष्ट्र को सर्वोपरि रखने तथा देश की संस्कृति और संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने की शपथ भी ली।
कार्यक्रम में निदेशक संभव जैन, संरक्षक संजय जैन, प्रबंधक नमन जैन एवं डायरेक्टर-प्रिंसिपल राजीव गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य गौरव मेधावृत, मेधावी आर्य, मो. शाकिर, नागेश कुमार, अखिलेश कुमार, कुश नंदन, मिलन कुमार, रुचि वार्ष्णेय, शेवाली वार्ष्णेय, सोनम यादव, अंजलि गुप्ता, नव्या गुप्ता, मुस्कान शर्मा, दीया, कौशाम्बी गौतम, शिवांगी गौतम, अक्षय राठौर, नेत्रपाल सिंह, हरिपाल सिंह, पूजा, राधा नेगी, अंशु पाल, प्रीति आर्य, कशिश, गीता आदि उपस्थित रहे।