फतेहगंज पूर्वी । राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 40 महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना शर्मा ने की।
मुख्य वक्ता दीपा काला, सह
विभाग कार्यवाहिका एवं प्रधानाचार्य श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए “नारी जाति का राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं हमारी भूमिका” विषय पर मातृशक्ति का ध्यान आकर्षित किया।
उन्होंने कहा कि नारी परिवार की आधारशिला होने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने महिलाओं से अपने परिवार के संस्कारों को मजबूत करने के साथ ही समाज और राष्ट्र के नव निर्माण के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।