प्रेस नोट दिनाँक 02.08.2026
अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कछला गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया
आज दिनांक 02.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ श्री अभिषेक कुमार सिहं द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को “Zero Incident, Zero Accident” के लक्ष्य के साथ सकुशल सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उदेश्य से कछला घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओ का जाय़जा लिया गया ।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णत: सुदृढ एवं सतर्क दृष्टि रखी जाये। यात्रा मार्ग ,प्रमुख चौराहो संवेदनशील स्थलो एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गय़ी है। प्रत्येक ड्यूटी प्वांइट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता ,अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ दायित्वो का निर्वहन
करे तथा श्रृद्धालुओ की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये। किसी भी आपात स्थिति प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुये त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सोशल मीडिया सेल, बदायूँ