स्वतंत्रता दिवस पर एटा में तिरंगा यात्राः पुलिस ने निकाली यात्रा, शहर में गूंजे वंदेमातरम के जयकारे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्वतंत्रता दिवस पर एटा में तिरंगा यात्राः पुलिस ने निकाली यात्रा, शहर में गूंजे वंदेमातरम के जयकारे

Saturday, August 15, 2026 | August 15, 2026 Last Updated 2026-08-15T15:52:30Z
    Share
स्वतंत्रता दिवस पर एटा में तिरंगा यात्राः पुलिस ने निकाली यात्रा, शहर में गूंजे वंदेमातरम के जयकारे

 संवाददाता रवि शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एटा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। एटा पुलिस द्वारा बैंड-बाजों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें 'वंदेमातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। हाथों में तिरंगा थामे पुलिसकर्मियों ने लोगों को एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।
इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड धर्मवीर प्रजापति ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया। बैंड की देशभक्ति धुनों के बीच यात्रा शहर के लिए रवाना हुई।
:

यात्रा में पुलिसकर्मी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और तिरंगे के सम्मान में जयकारे लगाए। पुलिस लाइन से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शहीद पार्क पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान देशभक्ति के गीत और नारों ने वातावरण में जोश भर दिया, जिससे स्वतंत्रता दिवस का पर्व यादगार बन गया।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. इलामारन ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें अनगिनत वीरों के बलिदान से मिली है।
एसएसपी ने आगे कहा कि देश की तरक्की केवल सरकार या किसी एक वर्ग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। हम सभी को मिलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करते हुए भारत को आगे ले जाने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। इस तिरंगा यात्रा ने शहरवासियों में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close