पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार सेवाएं हेतु रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार सेवाएं हेतु रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया

Sunday, August 2, 2026 | August 02, 2026 Last Updated 2026-08-02T16:20:23Z
    Share
प्रेस नोट दिनाँक 02.08.2026

पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार सेवाएं हेतु रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा अध्यक्षा वामा सारथी के निर्देशन में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 02.08.2026 को वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया ।

 वामा सारथी अध्यक्षा सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में जिला पुरुष चिकित्सालय, बदायूँ एवं जिला महिला चिकित्सालय, बदायूँ के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पुलिस परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान की गईं । मेडिकल कैंप में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डा0 अजीत सिंह गंगवार

, वार्ड बॉय केशव राम द्वारा पुलिस परिवारों के बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा विभिन्न बीमारियों के संबंध में चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया ।

 इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बदायूँ श्री इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं उनके पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे ।

"बदायूँ पुलिस अपने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

सोशल मीडिया सेल,बदायूँ
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close