तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, सड़कों पर दिखे सैकड़ों कार्यकर्ता।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, सड़कों पर दिखे सैकड़ों कार्यकर्ता।

Sunday, August 16, 2026 | August 16, 2026 Last Updated 2026-08-16T15:25:17Z
    Share
तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, सड़कों पर दिखे सैकड़ों कार्यकर्ता।

फतेहगंज पूर्वी। नगर में शनिवार को नगरवासियों द्वारा संजीत मिश्रा उर्फ बिट्ट के संरक्षण में निकाली गई आठवीं भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। स्टेशन रोड से शुरू हुई यात्रा में क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रबल दावेदार एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव भी अपने काफिले और सैकड़ों समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा शुरू होते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। डॉ. महेंद्र देव ने कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा में सहभागिता की। रास्ते में उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर संवाद भी किया। तिरंगा यात्रा स्टेशन रोड से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों और प्रमुख चौराहों से होते हुए घूमकर रोड पर पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस स्टेशन रोड पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

यात्रा के दौरान तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारों से नगर का माहौल देशभक्तिमय हो गया। डॉ. महेंद्र देव के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में खासा उत्साह दिखाई दिया। उनकी सक्रिय भागीदारी को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गईं।

इस अवसर पर, मंडल उपाध्यक्ष महेश राठौर, भाजपा प्रदेश मंत्री जवाहरलाल, भाजपा नेता छत्रपाल सिंह दिवाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, बिलपुर प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रकाश मिश्रा, अतुल मिश्रा, पवन गुप्ता अजय उपाध्याय,पंकज अग्रवाल, डॉक्टर यशपाल सिंह,सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close