फतेहगंज पूर्वी।
आज नगर के कृषक समाज इंटर कालेज में हरियाली तीज का कार्यक्रम बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और मेंहदी लगाई।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्कूल की अध्यक्ष आशा यादव और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत के अध्यक्ष की पत्नी ममता पाठक ने की।
कार्यक्रम में प्रा वि फतेहगंज पूर्वी और कंपोजिट जू हा फतेहगंज पूर्वी की अध्यापिकाओं ने भी सम्मिलित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका सुरभी सिंह ने किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सत्येंद्र पाल सिंह ने पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इलमा 10th, साहिबे नूर 7th और द्वितीय स्थान नैंसी 9th और सुहानी 7th तृतीय स्थान स्वाति 9th नैनशी 7th को मिला।