संवाददाता काशिफ अली खान
*बदायूं सहसवान* नगर के प्रमोद इंटर कॉलेज के सामने गाली में नवनिर्मात स्टाइलकार्ट गारमेंट्स प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान ने फीता काटकर किया उद्घाटन इस उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर शाहिद खान ने प्रतिष्ठान के स्वामी शावेद खान, फहीम सैफी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों से क्षेत्रवासियों को बेहतर खरीदारी की सुविधा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।
उद्घाटन समारोह में मास्टर आफताब अहमद, मास्टर इकबाल अहमद, मुशर्रफ़ खान, नदीम खान, नवेद इक्तिदार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्टाइलकार्ट गारमेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन के दौरान माहौल उत्साह और खुशी से सराबोर रहा।