यूजीसी और आरक्षण संशोधन आंदोलन को लेकर करणी सेना जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यूजीसी और आरक्षण संशोधन आंदोलन को लेकर करणी सेना जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

Friday, August 21, 2026 | August 21, 2026 Last Updated 2026-08-21T11:39:26Z
    Share
यूजीसी और आरक्षण संशोधन आंदोलन को लेकर करणी सेना जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

 संवाददाता रोहतास आर्य की रिपोर्ट बदायूं 

बदायूं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को प्रस्तावित यूजीसी एवं आरक्षण संशोधन आंदोलन को लेकर बदायूं पुलिस ने करणी सेना के जिला अध्यक्ष राहुल मैसी को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया।

बताया जा रहा है कि आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे राहुल मैसी को पुलिस ने उनके आवास पर ही रोक दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी उनके घर पर मौजूद रहे और उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

राहुल मैसी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का सभी को अधिकार है। उन्होंने कहा कि यूजीसी और आरक्षण संशोधन से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें हाउस अरेस्ट किया जाना उचित नहीं है।

हाउस अरेस्ट की सूचना के बाद समर्थकों में भी चर्चा तेज हो गई। वहीं पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close