भगवा वस्त्र और सनातन धर्म का अपमान स्वीकार्य नहीं होगा : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भगवा वस्त्र और सनातन धर्म का अपमान स्वीकार्य नहीं होगा : शंखधार

Saturday, August 1, 2026 | August 01, 2026 Last Updated 2026-08-01T16:48:51Z
    Share
भगवा वस्त्र और सनातन धर्म का अपमान स्वीकार्य नहीं होगा : शंखधार
मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि संसद भवन के बाहर कुछ सांसदों के द्वारा एक सांसद को भगवा वस्त्र पहना कर उसे धन की चोरी करते हुए दिखाया गया है। इनके इस कृत्य से हमारे देश में भगवा वस्त्रों, पूज्य संतों और सनातन धर्म का खुलेआम

 अपमान किया गया है। जिसे हम किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे। वर्तमान समय में हमारे जनपद रामपुर में धारा 163 प्रभावी है इसीलिए आज सांकेतिक विरोध के रूप में पप्पू यादव के चित्र को आग के हवाले करके अपना अवैधानिक विरोध दर्ज़ कराया है। 

क्योंकि जिन पप्पू यादव के द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पूज्य संतों का अपमान किया गया है उन पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती और रंगदारी जैसे अनेकों आरोप लग चुके है, उसके बाद भी इनके द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जाना

 अनुचित और अशोभनीय है। हम इसकी घोर निन्दा करते हैं। देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है ऐसे लोगों को जनता ने नकार दिया है और आने चुनाव में इनको करारा ज़बाब मिलेगा इसीलिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close