बदायूँ पुलिस ने कांवड़ियों की सेवा हेतु आयोजित किया भंडारा, श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सुरक्षित गंतव्य के लिए किया रवाना

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूँ पुलिस ने कांवड़ियों की सेवा हेतु आयोजित किया भंडारा, श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सुरक्षित गंतव्य के लिए किया रवाना

Sunday, August 16, 2026 | August 16, 2026 Last Updated 2026-08-16T16:02:02Z
    Share
बदायूँ पुलिस ने कांवड़ियों की सेवा हेतु आयोजित किया भंडारा, श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सुरक्षित गंतव्य के लिए किया रवाना 

आज दिनांक 16.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत थाना कुंवरगांव क्षेत्र में थाना प्रभारी कुंवरगांव एवं पुलिस बल के साथ कांवड़ियों की सेवा एवं स्वागत हेतु भंडारे का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस

 अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें प्रसाद वितरित किया गया तथा उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली गई । पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कांवड़ियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए उन्हें सुरक्षित गंतव्य की ओर रवाना कराया गया ।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं सजगता बरतने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close