फतेहगंज पूर्वी। पशुपति प्लाईवुड फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड एवं गाड़ी का ड्राइवर व ठेकेदार लकड़ी की चोरी करते हुए पकड़ा गया । फैक्ट्री मलिक ने दी पुलिस को तीनों के खिलाफ दी तहरीर।
थाना क्षेत्र की गांव टिसुआ के निकट पशुपति वर्नयर के नाम से बरेली के रोशन अग्रवाल प्लाईवुड फैक्ट्री का संचालन करते हैं उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी फैक्ट्री की सुरक्षा में तैनात एस आई एस सिक्योरिटी कंपनी के सुरक्षा गार्ड द्वारा एक गाड़ी के ड्राइवर के साथ मिलकर फैक्ट्री में लकड़ी चोरी का
कार्य पिछले कई महीनो से किया जा रहा है जिसकी सूचना उन्हें कई दिनों से मिल रही थी 31 तारीख दिन शुक्रवार की रात में फैक्ट्री के वर्कर ने सिक्योरिटी गार्ड राम किशन पुत्र रामसरन निवासी सुखदेव पुर थाना फरीदपुर व उसका साथी हर्ष प्रताप पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिरसा मोहनपुर को गाड़ी संख्या यूपी 25 ई टी 7703 को माल फैक्ट्री से चुराते हुए
पकड़ लिया मौके पर दोनों लोगों को पकड़ कर फैक्ट्री के अंदर लाया गया इसी बीच सिक्योरिटी गार्ड रामकिशन मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग गया लेकिन उसका साथी हर्ष प्रताप को फैक्ट्री कर्मचारीयों ने कब्जे में ले लिया रोशन अग्रवाल ने बताया कि उन्हें पिछले कई महीनो से शक था कि हमारी फैक्ट्री से माल चोरी होकर फिर से हमारी फैक्ट्री में ही बिक रहा है जिसमें कोई फैक्ट्री का वर्कर या ठेकेदार शामिल है शक के आधार पर उन्होंने कर्मचारियों को सतर्क कर दिया वहीं शुक्रवार की रात में पुनः सिक्योरिटी गार्ड
एवं गाड़ी ड्राइवर और गांव टिसुआ का रहने वाला ठेकेदार इरफान ने फैक्ट्री से लकड़ी चोरी की और सुबह फैक्ट्री के गेट पर इस गाड़ी को लगा दिया और माल की पर्ची इरफान ठेकेदार के नाम बनवा ली गई फैक्ट्री मालिक ने जब पूरी तरह कंफर्म कर लिया कि यह माल उसी की फैक्ट्री से चुराया गया है और उसे ही फिर से बेचा जा रहा है
और पिछले कई महीनो से फैक्ट्री से हजारों कुंतल माल चोरी करके उसके हाथ ही दोबारा बेचा गया है मौके से ड्राइवर हर्ष प्रताप व टिसुआ निवासी ठेकेदार इरफान को पुलिस ने कब्जे में लेकर फैक्ट्री मलिक की तहरीर पर तीनों के खिलाफ फैक्ट्री में चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्लाईवुड फैक्ट्री के मालिक ने तीन लोगों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है मौके से लकड़ी लदी हुई गाड़ी भी मिली है जिसकी पर्ची इरफान ठेकेदार के नाम बनी हुई है मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।