हर हर महादेव के नारों की गूंज से फतेहगंज पूर्वी हुआ भक्ति मय
फतेहगंज पूर्वी/सावन के माह में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव शक्ति डाक कावड़ संघ की तरफ से आज दिनांक 14 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को चौदहवीं डाक कावड़ का जत्था फतेहगंज पूर्वी से जल भरने हेतु हरिद्वार को रवाना हुआ। कावड़ियों का जत्था आज शाम 6:00 बजे रेलवे क्रॉसिंग से नेशनल हाईवे की तरफ़ बहुत ही धूमधाम से रवाना हुआ।
इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग से मेंन चौराहे तक कांवडियो के ऊपर नगर के लोगों ने फूल बरसाकर हर हर महादेव और बोल बम के नारे के साथ रवाना किया। भगवा ध्वज और शिव भक्ति के बीच कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
नगर के लोगों ने उनकी मंगलमय यात्रा की। शिव शक्ति डाक कांवर संघ के सभी कांवरिए 16 अगस्त को हरिद्वार से गंगाजल लेकर 19 अगस्त को छोटी काशी गोला गोकरननाथ में जल अभिषेक करेंगे।
जत्थे की रवाननी के दौरान कावड़ संघ के गुरु मनीष चंद शर्मा, समाचार रामसेवक शर्मा, अध्यक्ष वुधपाल यादव, कोषाध्यक्ष अवधेश शर्मा पत्रकार, श्यामा चरण कोटेदार एवं रामू गुप्ता ,
श्रीपाल मौर्य,सहित बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता एवं शिव भक्त मौजूद रहे। जैसे-जैसे कांवरियों का जत्था आगे बढ़ता रहा श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का रंग गहरा होता गया।