सरकारी नाला पाटने का आरोप, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरकारी नाला पाटने का आरोप, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Monday, August 17, 2026 | August 17, 2026 Last Updated 2026-08-18T01:54:23Z
    Share
सरकारी नाला पाटने का आरोप, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के ग्राम चठिया फैजू में सरकारी नाला पाटने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, होली के पास सार्वजनिक नाला खुलवाने के लिए एसडीएम द्वारा आदेश दिए गए थे। इसके बाद 14 अगस्त को पुलिस प्रशासन, एडीओ समाज कल्याण, ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में नाला खुलवाया गया था।

आरोप है कि अगले ही दिन 15 अगस्त को गांव के कुछ लोगों ने कथित रूप से एकजुट होकर नाले को दोबारा पाट दिया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। शिकायत में गवेंद्र सिंह, सीपेंद्र सिंह, सत्यदेव सिंह, धीरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सोमेंद्र सिंह, बलराम सिंह और रोहित सिंह के नाम दर्ज हैं।


शिकायत के आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी/सचिव सहित संबंधित अधिकारियों द्वारा थाना फतेहगंज पूर्वी में कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
बताया गया है कि शिकायत में नाले को सार्वजनिक उपयोग के लिए खुला रखने तथा सरकारी कार्य में बाधा न डालने की मांग की गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close