फतेहगंज पूर्वी। पत्नी के मायके जाने से युवक नाराज युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान।
थाना क्षेत्र के गांव गुलूपुरा निवासी बादशाह कश्यप के पुत्र महेश कश्यप उम्र 30 वर्ष ने गांव के जंगल में पेड़ पर लटक कर फांसी लगाकर जान दे दी गांव वालों ने बताया कि पिछले महीने की 30 तारीख को उसकी पत्नी अपने पिता के साथ मयके चली गई थी और युवक ने पत्नी से मायके जाने के लिए
मना किया था लेकिन युवक की पत्नी नहीं मानी और अपने पिता के साथ गंगेपुरा गांव से आधार कार्ड द्वारा पैसे निकलवा कर अपने पिता के साथ अपने मायके सिरसा थाना दातागंज जिला बदायूं के लिए चली गई कई दिन इंतजार करने के बाद भी जब पत्नी वापस नहीं आई तो
महेश ने पत्नी को कई बार फोन किया लेकिन फोन पर कुछ विवाद हो गया और पत्नी ने ससुराल वापस आने से मना कर दिया जिससे युवक का गुस्सा बढ़ गया और वह पिछले दो दिनों से घर से गायब था घर के लोग उसे लगातार रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्र में ढूंढ रहे थे आज देर शाम बुधवार को गांव के लोग खेतों से वापस आ रहे थे
कि उन्होंने गांव के बाहर जंगल में एक आम के पेड़ पर एक युवक को फांसी लगाकर लटकते हुए देखा सूचना पर गांव के लोग इकट्ठे हुए और मौके पर पहुंचे तब युवक को पेड़ से नीचे उतर गया युवक की मृत्यु हो चुकी थी ग्राम प्रधान नरेश चंद्र कश्यप की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा है
यहां बता दें कि युवक का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था विवाद के दौरान ही युवक की पत्नी ने अपने पिता को खबर की और पिता उसे लेकर मायके चला गया इसी
बात से गुस्सा होकर युवक ने अपने फांसी लगाकर जान दे दी पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर रीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। युवक के दो बेटियां हैं जिनकी उम्र तीन वर्ष और पांच वर्ष बताई जा रही है ।