भारतीय किसान यूनियन (हल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर सहसवान तहसील पहुंचे; SDM कार्यालय के घेराव का किया ऐलान
भारतीय किसान यूनियन (हल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर पीड़ित लोगों की समस्याएं लेकर सहसवान तहसील पहुंचे
उन्होंने बताया कि उन्होंने पूर्व में ही एसडीएम महोदय से मिलने का समय लिया था और तय समय के अनुसार बुधवार को सुबह 11:30 बजे तहसील पहुंच गए थे तहसील पहुंचने पर एसडीएम ने कोर्ट में व्यस्त होने का हवाला देते हुए 4 घंटे बाद मिलने को कहा 4 घंटे इंतजार करने के बाद,
जब राष्ट्रीय अध्यक्ष के उपस्थित होने की जानकारी एसडीएम को दी गई, तब भी वे मिलने के बजाय अपनी कार में बैठकर चले गए इस घटनाक्रम से भारतीय किसान यूनियन (हल) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी नाराजगी है राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने सहसवान एसडीएम को किसान व
मजदूर विरोधी बताते हुए उन्हें हटाने का आह्वान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे किसान विरोधी अधिकारी गरीबों के हक का हनन करते हैं, उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगवाते हैं और सिर्फ पूंजीपतियों व नेताओं का काम करते हैं
अधिकारियों की इस बेरुखी के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने एसडीएम कार्यालय के घेराव की घोषणा कर दी है