म्याऊं ब्लॉक प्रमुख के देवर भाजपा नेता के.सी. शाक्य 10 साल बाद भाजपा छोड़ सपा में शामिल, अखिलेश यादव से मिले

Notification

×

All labels

All Category

All labels

म्याऊं ब्लॉक प्रमुख के देवर भाजपा नेता के.सी. शाक्य 10 साल बाद भाजपा छोड़ सपा में शामिल, अखिलेश यादव से मिले

Tuesday, September 8, 2026 | September 08, 2026 Last Updated 2026-09-09T02:14:28Z
    Share
संवाददाता कौशल पाराशरी यूपी हेड 

म्याऊं ब्लॉक प्रमुख के देवर भाजपा नेता के.सी. शाक्य 10 साल बाद भाजपा छोड़ सपा में शामिल, अखिलेश यादव से मिले

बदायूं। जनपद की म्याऊं ब्लॉक की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। म्याऊं ब्लॉक प्रमुख के देवर के.सी. शाक्य ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

जानकारी के अनुसार के.सी. शाक्य ने आंवला सांसद नीरज मौर्य के साथ लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके बाद से उनके सपा में शामिल होने की चर्चा तेज है।

बताया जा रहा है कि के.सी. शाक्य पिछले लगभग 10 साल से भाजपा में सक्रिय थे। अब वे सपा में वापसी कर रहे हैं।

उनके इस फैसले को लेकर क्षेत्र में मिली-जुली प्रतिक्रिया है। उनके कुछ समर्थकों का कहना है कि सत्ता में रहने के दौरान भी उन्होंने क्षेत्र में अपेक्षित काम नहीं कराए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close