11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची घायल

Sunday, September 13, 2026 | September 13, 2026 Last Updated 2026-09-14T02:22:23Z
    Share
संवाददाता अमित कुमार जोशी की रिपोर्ट रामपुर
 
11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची घायल

मिलक। रामपुर कोतवाली क्षेत्र के पशुपुरा गांव में छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, पशुपुरा गांव निवासी संदीप की 10 वर्षीय पुत्री खुशबू रविवार को किसी काम से अपने घर की छत पर गई थी। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।

बच्ची के घायल होने की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में छत पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिलक लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने खुशबू का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close