एटा में 13 दरोगाओं के तबादले: कई चौकी*
प्रभारी बदले, एसएसपी बोले- अपराध और अपराधियों पर सख्ती
संवाददाता मुस्कान शर्मा
एटा में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसएसपी डॉ. इलामारन ने 13 दरोगाओं के तबादले किए हैं। इनमें कई चौकी प्रभारियों को बदलकर नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर तत्काल जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अपराध और अपराधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से लगातार सतर्क रहने और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। तबादलों में कुछ दरोगाओं को चौकी प्रभार से हटाकर दूसरी चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को थानों और फील्ड यूनिट में भेजा गया है।