संवाददाता राजेश कुमार गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा 25,000 रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में तथा प्रभारी निरिक्षक थाना सिविल लाइन की अगुवाई में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.09.2026 को थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 561/25 धारा 109(1), 115(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 318/26 धारा 261, 262 बीएनएस में वाँछित/पुलिस अभिरक्षा से फरार 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त सुरजन सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह नि0 फिरोजपुर इकलहरी थाना सिविल लाइन बदायूँ को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मु0अ0सं0 561/25 धारा 109(1), 115(2) बीएनएस की घटना में प्रयुक्त एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद किये गये । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*अभियुक्त का विवरण*
सुरजन सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह नि0 फिरोजपुर इकलहरी थाना सिविल लाइन, बदायूँ ।
*बरामदगी का विवरण*
एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त—*
1. मु0अ0सं0 258/13 धारा 147,148,149, 307 भादवि थाना सिविल लाइन बदायूँ ।
2. मु0अ0सं0 111/16 धारा 323, 324, 504, 506 भादवि थाना सिविल लाइन बदायूँ ।
3. मु0अ0सं0 604/23 धारा 323, 324, 504, 506 भादवि थाना सिविल लाइन बदायूँ ।
4. मु0अ0सं0 26/25 धारा 109, 115(2), 190, 191(2), 191(3), 351(2), 352 बीएनएस थाना सिविल लाइन बदायूँ ।
5. मु0अ0सं0 561/25 धारा 109(1), 115(2) बीएनएस थाना सिविल लाइन बदायूँ
6. मु0अ0सं0 318/2026 धारा 261,262 बीएनएस थाना सिविल लाइन बदायूँ ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक हेरन्द्र सिंह
2. नि0 अ0 सुपेन्द्र मलिक
3. नि0अ0 उमेश कुमार
4. व0उ0नि0 सतेन्द्र सिंह उज्जवल
5. है0का0 835 सुधीर कुमार
6. का0 1920 विकास कुमार
7. का0 1189 अंशू यादव