40 घंटे बाद बहाल हुई बिजली, बारिश और जलभराव के बीच डटे रहे बिजली कर्मचारी*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

40 घंटे बाद बहाल हुई बिजली, बारिश और जलभराव के बीच डटे रहे बिजली कर्मचारी*

Sunday, September 27, 2026 | September 27, 2026 Last Updated 2026-09-27T14:13:11Z
    Share
संवाददाता विनय अग्रवाल फतेहगंज पर्वी
 *40 घंटे बाद बहाल हुई बिजली, बारिश और जलभराव के बीच डटे रहे बिजली कर्मचारी*
फतेहगंज पूर्वी। शुक्रवार रात करीब नौ बजे से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति रविवार दोपहर करीब तीन बजे बहाल हो सकी। करीब 40 घंटे तक बिजली गुल रहने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश, आंधी और जलभराव के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए फील्ड में डटे रहे।
बारिश के कारण 33 केवी लाइन के रास्ते में कई स्थानों पर पानी भर गया था। कई जगह हालात ऐसे थे कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। इसके बावजूद लाइनमैन और अन्य कर्मचारी लगातार 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग और निरीक्षण में जुटे रहे, ताकि खराबी का जल्द पता लगाकर आपूर्ति बहाल की जा सके।
बताया गया कि 33 केवी उपकेंद्र से करीब 30 किलोमीटर तक का क्षेत्र बारिश के कारण प्रभावित था। कई स्थानों पर जलभराव और खराब रास्तों के चलते कर्मचारियों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम लगातार लाइन की स्थिति पर नजर बनाए रही।
लगातार बारिश और जलभराव के बीच कर्मचारियों ने घंटों फील्ड में रहकर काम किया। जब लोग बारिश से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर थे, उस समय बिजली कर्मचारी विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग और मरम्मत में जुटे हुए थे। कर्मचारियों का कहना था कि मौसम कैसा भी हो, विद्युत व्यवस्था सुचारु बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जेई सूरज तोमर ने बताया कि बारिश के कारण लाइन पर कई जगह पेंड़ गिरने से बिजली सप्लाई बाधित हुई थी इसी कारण कार्य भी पूरा नहीं हो पा रहा था।रविवार को सप्लाई शुरु की गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close