ग्रेटर नोएडा, जेवर - यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग, 9 यात्रियों की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ग्रेटर नोएडा, जेवर - यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग, 9 यात्रियों की मौत

Thursday, September 24, 2026 | September 24, 2026 Last Updated 2026-09-24T07:24:59Z
    Share
ग्रेटर नोएडा, जेवर - यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग, 9 यात्रियों की मौत
संवाददाता कौशल पाराशरी यूपी हेड 
 
बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास 35 किमी माइलस्टोन पर, दयानतपुर गांव के पास एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लग गई।  
•बस राज कल्पना ट्रेवल्स (BR32 PA8647), बिहार नंबर की थी, जो दिल्ली / नोएडा से महोबा जा रही थी। हादसे के वक्त बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। ड्राइवर ने इंजन की तरफ धुआं/आग देखकर बस को एक्सप्रेसवे किनारे रोका और यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा। 20 से अधिक यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई, लेकिन 9 यात्री अंदर ही फंस गए। 9 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि तड़के करीब 3:30 बजे प्रशासन ने की। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं, शव बुरी तरह जल गए थे। आग इतनी विकराल थी कि करीब 5 घंटे तक रेस्क्यू चला और बस की बॉडी काटकर शवों को निकाला गया। मौके पर पुलिस, अग्निशमन विभाग और यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम पहुंची, 4-5 फायर टेंडर से आग पर काबू पाया गया। सुरक्षा के लिए जेवर टोल पर 20-30 मिनट ट्रैफिक रोका गया। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सुरक्षित बचे यात्रियों को प्रशासन ने टेंपो ट्रैवलर से गंतव्य भेजा। शवों की पहचान नहीं हो पा रही है, पुलिस टिकट बुकिंग डिटेल से परिजनों से संपर्क कर DNA मिलान से पहचान करेगी। आग लगने के सही कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बस से पटाखे फूटने जैसी आवाज आने की बात कही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close