मसवासी।। आपको बताते चलें जनपद के मसवासी नगर स्थित सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के परिसर में कॉलेज की प्रबंधक कमेटी के कुछ सदस्यों ने ही नगर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में मेला लगाकर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई में बाधा डाल रहे हैं। इसके अलावा कॉलेज परिसर की भूमि पर मेला लगाकर कॉलेज परिसर की भूमि को खुर्द बुर्द कर लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। रामपुर नगर के न्यू कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी राजीव वर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र के द्वारा इस बात को लेकर अवगत कराया कि मसवासी नगर निवासी कुछ लोगों के साथ मिलकर नगर स्थित सर्वहितकारी इंटर कॉलेज प्रबंधक कमेटी के ही कुछ सदस्यों ने कॉलेज परिसर की भूमि जो की कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए क्रीडा स्थल बनाई गई उसी भूमि पर मेला लगाकर शोर सरावा कर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव डालने की कोशिश कर रहे हैं जिससे मेले के द्वारा बच्चों की पढ़ाई बाधित हो पढ़ाई नहीं हो सके। जबकि उन्होंने ज्ञापन में यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट व संस्कृत शिक्षा अनुभाग द्वारा साफ आदेश जारी किया गया है की कोई भी मेला या व्यावसायिक गतिविधियां ऐसी जगह पर संचालित नहीं की जाएगी इसके बावजूद भी मेले में अनेकों प्रकार की लापरवाही की जा रही है। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई कि मेले में झूले की रोड निकाल कर गिरने से किसी व्यक्ति के चोट भी लगी है इसके अलावा कोई बड़ा हादसा भी होने की आशंका बनी हुई है। राजीव वर्मा ने जिलाधिकारी से मांग की है की सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना पर इंटर कॉलेज की मान्यता खारिज कर तत्काल मेले को बंद कराया जाए।
› Rampur
*मसवासी नगर स्थित सर्व हितकारी इंटर कॉलेज की परिसर में मेला लगाकर बच्चों की शिक्षा के साथ हो रहा खिलवाड़*
*मसवासी नगर स्थित सर्व हितकारी इंटर कॉलेज की परिसर में मेला लगाकर बच्चों की शिक्षा के साथ हो रहा खिलवाड़*
National 24live
Thursday, September 24, 2026 | September 24, 2026
Last Updated
2026-09-24T07:28:01Z
CLOSE ADS
CLOSE ADS