यूजीसी-नेट में सफल हुए शानू सर, क्षेत्र का बढ़ाया मानसहसवान (बदायूं)

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यूजीसी-नेट में सफल हुए शानू सर, क्षेत्र का बढ़ाया मानसहसवान (बदायूं)

Saturday, September 5, 2026 | September 05, 2026 Last Updated 2026-09-05T08:46:23Z
    Share
यूजीसी-नेट में सफल हुए शानू सर, क्षेत्र का बढ़ाया मान
सहसवान (बदायूं)। नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी शानू सर के नाम से प्रसिद्ध अब्दुल रसूल, पुत्र हाफिज ज़हीर अली, ने लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस विषय में यूजीसी-नेट (UGC-NET) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अब्दुल रसूल इससे पूर्व दो बार यूपीटीईटी (UPTET) तथा तीन बार सीटेट (CTET) परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने तीन विषयों में परास्नातक (Masters) तथा बी.एड. (B.Ed.) की उपाधि भी प्राप्त की है।
शानू सर वर्तमान में अपना कोचिंग सेंटर संचालित कर रहे हैं। वे डिजिटल बोर्ड के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करते हैं। उनके संस्थान में फिजिक्स, मैथ्स सहित विभिन्न विषयों की कक्षाएँ संचालित होती हैं।
इसके साथ ही वे NEET, पुलिस भर्ती, SSC, क्लर्क, ARO, बैंकिंग, UPTET, Super TET, CTET सहित विभिन्न सरकारी नौकरियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराते हैं। ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी उनसे जुड़कर तैयारी कर रहे हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, विद्यार्थियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना 

संवाददाता प्रदीप  कुमार की रिपोर्ट सहसवान 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close