सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग*

Wednesday, September 9, 2026 | September 09, 2026 Last Updated 2026-09-09T12:21:02Z
    Share
*सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग*

संवाददाता काशिफ अली खान 


बदायूँ: सहसवान नगर में लंबे समय से चली आ रही गंभीर जलभराव की समस्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रत्याशी अजहर अली, जिला कांग्रेस कमेटी जिला महासचिव मोरपाल यादव के सयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो जनता और अधिक मुखर होने के लिए विवश होगी। इस अवसर पर मुख्यवक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप रहे प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सैफुल्लागंज, नवादा, गोपालगंज, शहवाजपुर, मुहीउद्दीनपुर और प्रमोद की फील्ड सहित कई इलाकों में रास्तों पर जलभराव और गड्ढे छिपे होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल जाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एम्बुलेंस तक जलभराव के कारण फंस जाती हैं, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। धरना प्रदर्शन में जिला महासचिव मोरपाल सिंह ने कहा सड़कों पर गहरे गड्ढे और पानी भरने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा पलट रहे हैं, जिससे महिलाएं और बच्चे चोटिल हो रहे हैं। पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष नगरपालिका सहसवान पूर्व जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अजहर अली ने आरोप लगाते हुए कहा कि नागरिक जब नगर पालिका या अन्य विभागों में जाते हैं, तो उन्हें जल निगम, पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के बीच जिम्मेदारी टालकर सिर्फ बहाने दिए जाते हैं कांग्रेस छात्र नेता पूर्व प्रवक्ता अरबाज रजी ने मांग करते हुए कहा जलभराव वाले सभी प्रमुख स्थलों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर नगर पालिका, जल निगम और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम द्वारा जांच कराई जाए एवं विभागीय टालमटोल की व्यवस्था को समाप्त कर जनता के लिए स्थायी जलनिकासी और नए नालों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। फरहान हुसैन उर्फ लाल मियां ने मांग की डारलिंग रोड और एल.आई.सी. कार्यालय के निकट सहित सभी दुर्घटना संभावित स्थानों को तत्काल सुरक्षित किया जाए। जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा बीमारी से बचाव के लिए प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों ने स्पष्ट किया कि अब सहसवान की जनता को कोरे आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर स्थायी समाधान चाहिए। संचालन जिला महासचिव इखलास हुसैन ने किया इस अवसर पर राजू अहमद, राजेश, काशिफ अली खान, महानंद पाल, संजीव, सालिम खान, ओमेंद्र, क़ासिम, सरवर, तैयान खान आदि कांग्रेसजन एवं आमजन मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close