संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं
उर्स के दूसरे दिन दरगाह पहुंची चादर शरीफ
मुल्क व कौम की सलामती की मांगी दुआएं
बदायूँ। विश्व प्रसिद्ध दरगाह कुत्बे औलिया हज़रत मज़ाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर 136 वें तीन रोजा सालाना उर्स के दूसरे दिन चला कव्वाली का दौर। सुबह कुरआन ख्वानी की महफिल के अलावा दरगाह के सज्जादानशीन के क़ाज़ी टोला स्थित निवास पर कव्वाली की महफिल सजाई गई साथ उनके निवास से चादर शरीफ उठी जो आदाब ओ एहतराम के साथ हजरत मजाक मियां साहब की दरगाह पर पहुंची जहां हजरत मजाक मियां साहब के मजार ए मुबारक पर चादर व गुल पोशी के साथ कुल शरीफ की रस्म अदा की गई।इस दौरान कव्वालों ने बेहतरीन कव्वालियां पेश की।
इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने वतन व कौम के लिए अमनो आमान, खुशहाली व सलामती के लियें दुआयें खैर की।
बता दें शहर के पथिक चौक से सागरताल नवादा रोड स्थित दरगाह हजरत मजाक मियां साहब पर हर साल की तरह इस साल भी तीन रोजा सालाना उर्स की महफिले बडे ही अदब ओ अहतराम के साथ मनाई जा रही हैं और उर्स में शिरकत करने के लियें सभी मजहबों के अकीदतमंदों का आना जाना भी लगा हुआ है।
इस दरगाह पर उर्स के अलावा भी लगभग सभी धर्मों के अकीदतमंदों व जायरीनों का आना जाना लगा रहता है। यहां से निसबत रखने बाले अकीदतमंदों का मानना है कि हजरत मजाक मियां साहब के आस्ताने की सच्चे दिल से की गई हाजरी कभी खाली नहीं जाती है और सच्चे दिल से मांगी गई दुआ व मुराद जरूर पूरी होती है। जिसके मद्देनजर यहां उर्स के अलावा भी अकीदतमंद आकर हाजरी लगाते रहते हैं।
दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सैयद मोहम्मद इख्तियार अली शाह अल मजाकी, हजरत ख्वाजा सैयद आसार अली शाह अल मजाकी, हजरत ख्वाजा सैयद इजहार अली शाह अल मजाकी, हजरत ख्वाजा सैयद फ़जल अली शाह अल मजाकी ने चादरपोशी व गुलपोशी करने आए लोगो को दुआओं से नवाजा।
इस मौके पर आवामी अकीदतमंदों के अलावा मध्यप्रदेश, रतलाम, जोयरा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, हल्द्वानी आदि बहुत सी जगहों के लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।