संवाददाता अमित कुमार जोशी मिल्क रामपुर
मिलक। पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में थाना मिलक की महिला सुरक्षा दल ने मिशन शक्ति अभियान-5 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान महिला संबंधी अपराधों से बचाव, सुरक्षा के उपाय, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा साइबर अपराध से बचने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
महिला सुरक्षा दल ने छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक, फोन कॉल और संदिग्ध संदेशों से सावधान रहने की जानकारी दी गई।
पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल संबंधित पुलिस को देने की अपील क