झूलते बिजली के तार दे रहे हादसे को दावत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

झूलते बिजली के तार दे रहे हादसे को दावत

Friday, September 25, 2026 | September 25, 2026 Last Updated 2026-09-25T09:02:31Z
    Share
झूलते बिजली के तार दे रहे हादसे को दावत 
संवाददाता  सर्वेश कुमार गुप्ता बगरैन
बगरैन : कस्बा के बिसौली रोड स्थित रामलीला मैदान के गेट के सामने से लेकर पशु चिकित्सालय के गेट के सामने तक बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। पोल न होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय नागरिकों और आने-जाने वाले लोगों के लिए हर वक्त खतरा बना रहता है।
आगामी अक्टूबर माह में रामलीला का आयोजन शुरू होने वाला है, ऐसे में यहां दर्शकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रहती है। आयोजकों और स्थानीय लोगों में इन जर्जर व नीचे लटके तारों को लेकर गहरी चिंता व्याप्त है।
स्थानीय लोगों और रामलीला समिति के अध्यक्ष के अनुसार, पिछले वर्ष भी रामलीला मंचन के दौरान इन झूलते हुए तारों की शिकायत संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई थी। लेकिन एक साल का लंबा समय बीत जाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। आज तक न तो यहां पोल लगाया गया और न ही तारों को ऊंचा किया गया, जिससे विभाग की लापरवाही साफ तौर पर उजागर होती है।
त्योहारों के सीजन और रामलीला के आयोजन के नजदीक आते ही इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। बारिश और हवा के दिनों में इन नीचे लटके तारों से शॉर्ट सर्किट या करंट उतरने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि रामलीला का आयोजन शुरू होने से पहले इन खतरनाक तारों को दुरुस्त किया जाए और उचित स्थान पर पोल लगवाकर तार ऊंचे किए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते टाला जा सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close