दिव्यांग आश्रम में बच्चों को भोजन, फल व मिठाई वितरित कर मनाई पुण्यतिथि

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दिव्यांग आश्रम में बच्चों को भोजन, फल व मिठाई वितरित कर मनाई पुण्यतिथि

Tuesday, September 15, 2026 | September 15, 2026 Last Updated 2026-09-15T11:32:39Z
    Share
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 
दिव्यांग आश्रम में बच्चों को भोजन, फल व मिठाई वितरित कर मनाई पुण्यतिथि
मां संतोषी कोल्डस्टोरेज के सोनू वार्ष्णेय ने पिता स्व. देव वार्ष्णेय की छठवीं पुण्यतिथि पर किया सेवा कार्य
वजीरगंज। बदायूं जिले के नगर पंचायत वजीरगंज स्थित दिव्यांग आश्रम में मां संतोषी कोल्डस्टोरेज के सोनू वार्ष्णेय ने अपने पिता स्व. देव वार्ष्णेय की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा एवं सामाजिक सरोकार का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों के बीच भोजन, फल एवं मिठाई का वितरण कर अपने पिता की पुण्यतिथि मनाई।
इस दौरान बच्चों को भोजन एवं फल-मिठाई वितरित की गई। सेवा कार्य के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। सोनू वार्ष्णेय ने कहा कि जरूरतमंद एवं दिव्यांग बच्चों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। अपने दिवंगत पिता की स्मृति में इस तरह का सेवा कार्य कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आश्रम में मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि पुण्यतिथि पर दिखावे के बजाय जरूरतमंद बच्चों की सेवा करना समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close