*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु व अन्य चलाये जा रहे विभिन्न अभियान के अन्तर्गत की गई विभिन्न कार्रवाई का विवरण निम्नवार अंकित है –*
*थाना अलापुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
आज दिनांक 05.09.2026 को थाना अलापुर पुलिस (उ0नि0 सन्नी चौधरी मय टीम) द्वारा नसीबुल उर्फ शाहरूख पुत्र मुन्ने खां निवासी वार्ड नं0 18 कस्बा ककराला थाना अलापुर जनपद बदायूँ को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया, बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-187/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधि0 पंजीकृत है । अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
संवाददाता पवन चौहान
---------------------------------------------------------------------------