महिला परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच विवाद के मध्य आपसी सुलह समझौते कराए गए

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच विवाद के मध्य आपसी सुलह समझौते कराए गए

Monday, September 21, 2026 | September 21, 2026 Last Updated 2026-09-22T01:25:47Z
    Share
बहजोई संभल 
 संवाददाता सत्य प्रकाश 

महिला परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच विवाद के मध्य आपसी सुलह समझौते कराए गए 


संभल / पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र पार्टी  के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत एवं क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह के पर्यवेक्षण में संचालित परिवार परामर्श केंद्र समझौते केंद्र की बैठक अध्यक्ष डॉ रुकमपाल सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन बहजोई में आयोजित की गई बैठक के दौरान पति-पत्नी के मध्य उत्पन्न पारिवारिक विवादों मतभेदों से संबंधित पत्रावलियों की काउंसलिंग करते हुए काउंसलर्स के सहयोग से दोनों पक्षों के मध्य आधार पर विवादों के निशान का प्रयास किया गया काउंसलिंग के दौरान 180 पत्रावलियों की सुनवाई की गई जिनमें से 40 पत्रावलियों का निस्तारण का प्रयास किया गया इनमें से 18 प्रकरणों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति एवं सुलह समझौता के आधार पर परिवारों को पुनः साथ रहने हेतु राजी  कराया गया वहीं दो पत्रावलियों में प्रकरण की परिस्थितियों की दृष्टिगत विधिक कार्यवाही हेतु संस्तुति की गई तथा 20 पत्रावलियों में आवेदिका आवेदक के काउंसलिंग हेतु आप उपस्थित न होने एवं प्रकरण की परिस्थितियों के दृष्टि गत विधिक कार्यवाही दिए जाने कारण पत्रावलियों को बंद किया गया इस अवसर पर काउंसलर अखिलेश अग्रवाल लब मोहन एडवोकेट संगीता भार्गव कंचन महेश्वरी श्वेता गुप्ता सीमा आर्य बबीता शर्मा तथा परिवार परामर्श केंद्र में नियुक्त महिला उप निरीक्षक रेनू राठी उप निरीक्षक महेश गंगवार कांस्टेबल शहजाद मलिक हेड कांस्टेबल रश्मि गहलोत विनीता महिला आरक्षी ज्योति सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close