सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ,‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ,‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित।

Friday, September 18, 2026 | September 18, 2026 Last Updated 2026-09-18T08:38:18Z
    Share
सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ,‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित।

संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज

बदायूं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा दिवस–आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को सहायक उपकरण एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभ प्रदान किए गए।
डायट परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close