कोतवाली मिलक में तैनात सिपाही की सड़क हादसे में मौत
संवाददाता अमित कुमार जोशी मिल्क रामपुर
कोतवाली में तैनात सिपाही सचिन (28 वर्ष) पुत्र सोमपाल, निवासी ग्राम रखालू, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा दुगनपुर के पास मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर हुआ। सिपाही सचिन की पोस्टिंग कोतवाली मिलक में थी और उनका आवास शहजादनगर में था। वह मिलक से अपने आवास पर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका सिर पहिये के नीचे आने से कुचल गया और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। सिपाही के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।