विनय अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
“गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंजा कस्बा, ढोल-नगाड़ों पर थिरके भक्त
**दही हांडी, अघोरी और काली नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र**
**फतेहगंज पूर्वी।** गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को कस्बे में भव्य गणेश शोभायात्रा निकाली गई। “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। मोहल्ला साहूकारा स्थित मां लालता देवी मंदिर से आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और राजश्री ग्रुप के चेयरमैन ऋषभ बंसल ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इससे पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनम ग्वाल, भाजपा नेता ईशान ग्वाल, जवाहर लाल, रामबाबू वर्मा और चेयरमैन संजय पाठक ने गणपति पूजन किया।
आयोजन समिति के डॉ. संजीव शर्मा क्षेत्रीय महामंत्री ब्रज भाजपा, डॉ. प्रमोद चक्रवर्ती, पंकज अग्रवाल, राधेश्याम चक्रवर्ती, राजीव अग्रवाल, रवीन अग्रवाल, अमित गुप्ता, संजीव गुप्ता और आकाश अग्रवाल ने भगवान गणेश को 1008 लड्डुओं का भोग लगाया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में चार गणेश प्रतिमाओं के साथ करीब दो दर्जन झांकियां शामिल रहीं। डीजे की धुन पर गोविंदाओं ने दही हांडी फोड़ी। अघोरी और काली नृत्य ने श्रद्धालुओं का खूब मन मोहा। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। जलपान की व्यवस्था प्रतीक अग्रवाल और सोनू सक्सेना ने की।
शाम छह बजे शोभायात्रा मां लालता देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था में इंस्पेक्टर फतेहगंज पूर्वी राजकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। शोभायात्रा में दीवारी लाल, गेंदन लाल, रमेश अग्रवाल और विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
साहूकारा मोहल्ले के मठ मंदिर में बाल गणेश सेवा समिति की ओर से विराजमान गणेश प्रतिमा का पारित अग्रवाल, पर्व अग्रवाल, सुमंग अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रितिक अग्रवाल, महेश अग्रवाल और अंकित अग्रवाल ने आकर्षक शृंगार किया और प्रतिमा को शोभायात्रा में शामिल किया।