बरसात के कारण दीवार गिरने से एक बकरी व चार बकरों की मौत।
संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
बदायूं मे लगातार हो रही बरसात के कारण आम जनमानस की फसल संकट में आ गई है वहीं पर जिला बदायूं के तहसील सहसवान क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद जरैठा में शमशाद पुत्र याकूब शाह की बनी एक कच्ची झोपड़ी में बकरियां बंध रही थी शाम को 9:00 बजे लगातार हो रही बरसात के कारण दीवार गिरने से एक बकरी व चार बकरों की मौके पर मौत हो गई सुबह होते ही थाना पुलिस जरीफ नगर मौके पर पहुंची और पीड़ित की समस्या सुनी आश्वासन दिया यह एक प्राकृतिक आपदा है इसमें पीड़ित बहुत ही कमजोर व गरीब व्यक्ति है सूचना हल्का लेखपाल को भी दे दी गई है।