बिसौली में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आंगन मिलन समारोह' आयोजित, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने फीता काट कर किया शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आंगन मिलन समारोह' आयोजित, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने फीता काट कर किया शुभारंभ

Monday, September 28, 2026 | September 28, 2026 Last Updated 2026-09-29T06:04:30Z
    Share
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 
बिसौली में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'आंगन मिलन समारोह' आयोजित, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने फीता काट कर किया शुभारंभ


बिसौली (बदायूं): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बिसौली ब्लॉक परिसर में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत एक भव्य 'आंगन मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" रहे, जिन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

ब्लॉक परिसर पहुंचने पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) लटूर सिंह ने मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्य का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आशुतोष मौर्य ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनता को आयुष्मान कार्ड, तीनों प्रकार की पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग) और एनआरएलएम (NRLM) का त्वरित लाभ सीधे तौर पर मिलेगा। सरकार पात्रों को लाभ पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात देते हुए उनके मानदेय में की गई वृद्धि की जानकारी भी दी।

इस गरिमामयी अवसर पर निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक "बंटी", भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य निगमेश्वर मिश्रा, बिसौली मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, करनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश राजपूत और पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इनके अलावा महामंत्री शैलेश शर्मा, महामंत्री सुमित सिंह, नगर मंत्री विजय शर्मा, सचिन जौहरी,बीडीओ लटूर सिंह, सीडीपीओ अल्पना जौहरी, सहित सभी एडीओ (ADO) और भारी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं गणमान्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close