Notification

×

All labels

All Category

All labels

Thursday, September 24, 2026 | September 24, 2026 Last Updated 2026-09-24T15:05:40Z
    Share
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी प्रकोष्ठ की 
बैठक

फतेहगढ़। व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक 3फतेहगढ़ की अध्यक्षता में व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारी बंधुओं ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित व्यापारियों से उनकी समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा व्यापार के दौरान आने वाली परेशानियों के संबंध में जानकारी ली। व्यापारियों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित थाना पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधिकारियों एवं व्यापारी प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं आपसी समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close