भवानीपुर खल्ली में वैवाहिक समारोह में उमड़ा शुभचिंतकों का स्नेह, नवदंपति को दीं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं
संवाददाता काशिफ अली खान
दहगवाँ बदायूं ग्राम भवानीपुर खल्ली में पत्रकार सालिम कुरैशी के बड़े भाई मो. मियाँ के वैवाहिक समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर नवविवाहित दंपति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह में नरेश चंद्र गुप्ता, मयंक गुप्ता पूर्व प्रधान दहगवाँ, जनाब चौ. जफर अली सैफी पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा बदायूं, माधव गुप्ता, मो शरीफ कुरैशी राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक कल्याण सर्व समाज संस्था भारतीय मुस्लिम समाज के जिलाध्यक्ष जनाब राशिद मलिक, मोहम्मद उमर सैफी जिला अध्यक्ष बदायूं सैफी समाज, दैनिक जागरण दहगवाँ के पत्रकार हरवेश यादव, राधेश्याम राणा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने नवविवाहित दंपति को नई जिंदगी की शुरुआत पर बधाई देते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली।
अतिथियों ने दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह तआला नवदंपति के जीवन को मोहब्बत, खुशियों और बरकत से भर दे तथा दोनों के बीच आपसी प्रेम, विश्वास और सम्मान हमेशा कायम रहे।
परिवारजनों ने वैवाहिक समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने वाले सभी अतिथियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।