*सहसबान में फिल्मी ड्रामा: आशिक नहीं, झगड़े वाला युवक चढ़ा टंकी पर!
संवाददाता प्रदीप कुमार की रिपोर्ट सहसवान
*सहसवान -* कहावत है 'गुस्सा आए तो पानी पी लो', लेकिन यहां तो गुस्सा आया तो युवक सीधे पानी की टंकी पर ही चढ़ गया!
पूरा हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है सहसवान कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला कॉलोनी में।
बताया जा रहा है कि आपसी झगड़े से नाराज एक युवक देखते ही देखते कॉलोनी की ऊंची पानी की टंकी पर जा चढ़ा। ऊपर चढ़कर उसने नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया।
पिछले 2 घंटे से ज्यादा समय से युवक टंकी पर ही अड़ा हुआ है। नीचे खड़ी भीड़ की सांसें अटकी हैं, ऊपर युवक की जिद अटकी है।
*मौके पर पुलिस-फायर ब्रिगेड*
घटना की सूचना मिलते ही सहसवान कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी लाउडस्पीकर से लगातार युवक को समझा रहे हैं - "भाई नीचे आ जाओ, बातचीत से हल निकालते हैं।" लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं।
फिलहाल पुलिस युवक को सकुशल नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है और हर कोई अपने मोबाइल में इस ड्रामे को कैद कर रहा है।