ओवरलोड व नियम विरुद्ध वाहनों पर चला विशेष प्रवर्तन अभियान
12 बसों के चालान, पांच बसें सीज; मालवाहक वाहन में यात्री मिलने पर कार्रवाई
संवाददाता राजेश कुमार गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं
शाहजहांपुर। परिवहन आयुक्त के निर्देशों के क्रम में ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत 28/29 सितंबर की रात परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और परमिट शर्तों के विपरीत संचालित वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 12 बसों के चालान किए गए, जबकि पांच बसों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा एक मालवाहक वाहन में यात्रियों के मिलने पर उसे भी सीज कर कार्रवाई की गई।
अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी आरपी गौतम, परिवहन विभाग के कर्मचारी तथा यातायात उपनिरीक्षक विनय कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने जिले के सभी वाहन स्वामियों को निर्देशित किया कि वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें। ओवरलोडिंग, कर बकाया अथवा अन्य नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।