महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित

Monday, September 14, 2026 | September 14, 2026 Last Updated 2026-09-14T16:00:24Z
    Share
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 

हिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित 
वज़ीरगंज। महिलाओं के सम्मान और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ आज रजनी सिंह बागी के कार्यालय पर महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं को साड़ियां भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रजनी सिंह बागी ने कहा कि क्षेत्र की महिलाएं हमेशा उनके सामाजिक कार्यों में सहयोग और विश्वास के साथ खड़ी रही हैं। महिलाओं के प्रति इसी आत्मीयता और सम्मान की भावना के तहत यह पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी राजनीतिक अवसर तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके योगदान, सहयोग और आत्मीय संबंधों के प्रति सम्मान व्यक्त करना भी समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में नदवारी गांव के प्रधान पवन पाठक जी, पूजा देवी, सोनिया सिंह, पुष्पेंद्र, दिग्विजय सिंह सहित अन्य सहयोगियों का विशेष सहयोग रहा। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close