सेवा संकल्प’ और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी का आयोजन किया
संवाददाता नेत्रपाल सिंह बहजोई
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में ‘सेवा संकल्प’ और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया | गोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को विस्तार से बताया और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की शुरुआत इसलिए की गई थी ताकि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास, नेतृत्व करने की क्षमता के साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक के गुण सीख सकें | प्राचार्य ने स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि वे समाज में सेवा के माध्यम से अपनी एक अमित छाप छोड़ सकते है और राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है |
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने स्वयंसेवियों से my bharat पोर्टल पर पंजीकरण करके, इस पोर्टल के माध्यम से अधिकाधिक ज्ञानार्जन पर जोर दिया | डॉ. गीता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर हम ग्रामीण परिवेश को निकट से जान सकते है और ग्रामीण परिवेश की समस्याओं को जानकर उनका समाधान भी कर सकते है | गोष्ठी में महाविद्यालय स्टाफ के नेमपाल सिंह, यशपाल सिंह, प्रीति शर्मा, पूजा शर्मा, दीप्ति रानी आदि का सहयोग रहा | गोष्ठी का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने किया |