संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शहर, ढोल-नगाड़ों पर थिरके भक्त
दही हांडी, अघोरी और काली नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र
दिनांक 14 सितंबर 2026
नेशनल 24 लाइव न्यूज़
बदायूं गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को शहर में भव्य गणेश शोभायात्रा निकाली गई। “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। मोहल्ला भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला जोगीपुरा से स्थित भोला धाम विरूबाड़ी पर समापन हुई वर्तमान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल सीमा राठौर में हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता नगर अध्यक्ष सुधीश कुमार गुप्ता रोहतास आर्य नरेंद्र गुप्ता ने गणपति पूजन किया। भगवान गणेश को 1008 लड्डुओं का भोग लगाया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में अन्यको गणेश प्रतिमाओं के साथ करीब दो दर्जन झांकियां शामिल रहीं। डीजे की धुन पर गोविंदाओं ने दही हांडी फोड़ी। अघोरी और काली नृत्य ने श्रद्धालुओं का खूब मन मोहा। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
शाम छह बजे शोभायात्रा भोला धाम पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था में इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह कोतवाली के पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे