*श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व रिजर्व पुलिस लाइन,बदायूँ में धूमधाम से मनाया गया।*
*जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस परिवार के साथ पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित के उपरान्त हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया गया।*
आज दिनाँक 04.09.2025 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन,बदायूँ स्थित मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई । भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस(श्री कृष्ण जन्माष्टमी) के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
इस मौके पर पुलिस परिवार के बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के भक्ति संगीत पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी एवं विभिन्न भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा कलाकारों ने भजनों पर नृत्य एवं रासलीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर सीडीओ गामिनी संगला, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, ज्वाइट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सहसवान शोर्य अरोडा, क्षेत्राधिकारी नगर(सहायक पुलिस अधीक्षक) श्री सुमेध मिलिन्द जादव, व समस्त क्षेत्राधिकारी तथा ,प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह तथा अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।
संवाददाता कौशल पाराशरी यूपी हेड