*चोरी की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने 09 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी के साथ दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

*चोरी की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने 09 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी के साथ दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Friday, October 23, 2026 | October 23, 2026 Last Updated 2026-10-23T15:00:15Z
    Share
*चोरी की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने 09 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी के साथ दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर 

रामपुर।। जनपद के थाना टांडा क्षेत्र के अंतर्गत नज्जुपुरा कस्बा निवासी फिरासत पुत्र हाजी रियासत ने गुरुवार को थाना टांडा में तहरीर दी। तहरीर के द्वारा पुलिस को अवगत कराया कि दिनांक 22 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस जिसका रजि.नं up 22 AE 6801 को अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। उसने जानकारी में यह भी बताया कि उसके द्वारा काफी ढूंढने का भी प्रयास किया लेकिन मोटरसाइकिल नहीं मिली। 
पुलिस अधीक्षक रामपुर अनिल कुमार सिसोदिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के  विरुद्ध चलाई जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकार टांडा के निर्देशन में शुक्रवार दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को थाना टांडा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रामपुर रोड पर हजरत नगर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त सुंदर सिंह पुत्र नन्ने सिंह निवासी ग्राम डांडी दुर्जन थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद, रवि कुमार पुत्र देवीदास पाल निवासी ग्राम टांडा डालचंद थाना किलाखेण्डा जनपद उधम सिंह नगर, उत्तराखंड को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तो की निशानदेही पर चोरी की गई मूल मोटरसाइकिल सहित कुल 10 दुपहिया वाहन पुलिस ने बरामद किए।
close