बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 16.49 फीसदी वोटिंग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 16.49 फीसदी वोटिंग

Friday, October 23, 2026 | October 23, 2026 Last Updated 2026-10-23T10:25:25Z
    Share
बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 16.49 फीसदी वोटिंग
संवाददाता राजेश गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं 
10 मतदान केंद्रों पर शाम 4 बजे तक मतदान, पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव-2026 के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से जिले के 10 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले में 16.49 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले में कुल 3935 मतदाता हैं, जबकि चुनाव मैदान में 17 प्रत्याशी हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा।
बदायूं नगर पालिका स्थित मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों की ओर से निर्धारित सीमा में टेबल लगाई गई हैं। भाजपा की टेबल पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, मनोज मसीह, हर प्रसाद सिंह पटेल, तीर्थेंद्र पटेल, मनोज गुप्ता बिट्टन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, समाजवादी पार्टी की टेबल पर जाहिद गाजी और मोतशाम सिद्दीकी सहित पार्टी के अन्य लोग शामिल रहे।
चुनाव मैदान में भाजपा के हरी सिंह ढिल्लों, सपा के हाजी दानिश अख्तर और डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार सहित कुल 17 प्रत्याशी हैं। जिले में बदायूं नगर पालिका, बिल्सी, बिसौली, आसफपुर, वजीरगंज, सहसवान, इस्लामनगर, उझानी, म्याऊं और दातागंज में मतदान कराया जा रहा है।
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले को पांच जोन में बांटा गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। पुलिस बल के साथ आवश्यकता के अनुसार पीएसी भी तैनात की गई है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों को मतदान की गोपनीयता बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
close