बदायूं में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 300 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 300 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Wednesday, October 21, 2026 | October 21, 2026 Last Updated 2026-10-21T14:14:34Z
    Share
बदायूं में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 300 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बदायूं, 21 अक्टूबर 2026

जनपद बदायूं में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 300 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
पुलिस द्वारा यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई
पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर को बदायूं-बरेली बाईपास पर निर्माणाधीन हाईवे के पास आसरा आवास चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1. सोविन्द्र पुत्र चंद्रपाल, निवासी सिरसा ठेर, थाना सिविल लाइन, बदायूं।
2. रामसेवक पुत्र डालचन्द्र, निवासी सिरसा ठेर, थाना सिविल लाइन, बदायूं।

बरामदगी का विवरण
🔹 300 ग्राम अफीम
🔹 दो टच मोबाइल फोन
🔹 एक स्कूटी, रजिस्ट्रेशन नंबर UP24BU6180

पुलिस ने इस मामले में थाना कोतवाली पर मुकदमा संख्या 257/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया है। स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
राजेश गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं 
close