बदायूं में सीएमओ कार्यालय पर आशाओं का विरोध प्रदर्शन जारी, काली पट्टी बांधकर करेंगी इमरजेंसी सेवाओं में कार्य

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं में सीएमओ कार्यालय पर आशाओं का विरोध प्रदर्शन जारी, काली पट्टी बांधकर करेंगी इमरजेंसी सेवाओं में कार्य

Saturday, October 17, 2026 | October 17, 2026 Last Updated 2026-10-17T10:05:10Z
    Share
बदायूं में सीएमओ कार्यालय पर आशाओं का विरोध प्रदर्शन जारी, काली पट्टी बांधकर करेंगी इमरजेंसी सेवाओं में कार्य

बदायूं। सीएमओ कार्यालय पर नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण और शहरी आशाओं का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष विमलेश कुमारी, जिलाध्यक्ष सुधा रानी और शहरी आशा संगठन की जिलाध्यक्ष किशनवती के नेतृत्व में आशाओं ने धरना आंदोलन किया, कहा कि इमरजेंसी कार्य काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए करेंगीं।
आशाओं ने 26 हजार रुपये मासिक मानदेय या राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, भुगतान कटौती बंद करने तथा मृत्यु पर आश्रितों को नौकरी और 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई।
आशाओं के आंदोलन से संक्रामक रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान प्रभावित होने की बात कही गई। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे अति आवश्यक इमरजेंसी सेवाओं में सहयोग करेंगी, कहा कि इमरजेंसी कार्य काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए करेंगीं। जबकि अन्य सेवाओं का कार्य प्रभावित रहेगा।
राजेश गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
close